11/04/2015

Concentration Tips in hindi

पहचाने एकाग्रता की शक्ति (Power of Concentration):

अपनी शक्तियों को एक साथ संजोए रखना ही एकाग्रता हैं| अपने ध्यान को इधर-उधर भटकाना अपने आप को शक्तिहीन करना हैं| एकाग्रता के बिना आप अपने जीवन में किसी भी सफलता की कामना नहीं कर सकते हैं| क्योंकि बिना एकाग्रता के आप की समस्त शक्तियां बिखर जाती हैं| और शक्तियों के बिखरने से आप कभी भी सफलता का मुख नहीं देख सकते हैं| आप के जन्म लेने से लेकर जीवन पर्यंत अगर आप किसी कार्य को एकाग्रता से नहीं करते तो आप उस कार्य को कभी भी नहीं कर पाएंगे| चाहे वह शिक्षा को ग्रहण करना हो या खेलकूद में अपना विशिस्ट स्थान बनाना हो| आप बिना एकाग्रता के कुछ भी नहीं सीख सकते हैं| और संपूर्ण जीवन एक सामान्य व्यक्ति की तरह से अपना जीवन बिता देते हैं| अगर आप किसी कार्य को पूर्ण एकाग्रता से सीखते हैं तो आप उस कार्य को अच्छे ढंग से सीख जाते हैं| और उस कार्य को करने में आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता हैं| अपने जीवन काल में सफलता को प्राप्त करने के लिए हमें एकाग्रता की शक्ति को पहचानना होगा| क्योंकि इसके बिना सफल होना असंभव हैं|

कैसे बढ़ाये एकाग्रता (How to improve Concentration)

अपने ध्यान को भटकने न दे

अपनी एकाग्रता को बढाने के लिए सबसे पहले आपको अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए अपना संपूर्ण ध्यान उस कार्य पर केन्द्रित करने का प्रयास करना हैं| जब भी आप किसी कार्य को करें तो इधर-उधर की बातों में अपना ध्यान न भटकने दे| और अपनी पुरी ताकत उस कार्य को संपन करने में झोंक दे| यदि आप ऐसा करते हैं तो आप उस कार्य को ज्यादा जल्दी और सुचारू रूप से संपन कर पाएंगे|
और कार्य को गलत होने की सम्भावना भी न के बराबर रहेंगी|

जलती मोमबत्ती को देखकर एकाग्रता बढ़ाये

आप एक अभ्यास रोजाना कर सकते हैं| अपनी एकाग्रता बढाने के लिए आप एक जलती हुई मोमबत्ती का सहारा ले सकते हैं| आप रोजाना पांच मिनट तक एक मोमबत्ती की लो पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं|

माहौल शांत होना चाहिए

किसी कार्य को पूर्ण एकाग्रता से करने के लिए आप को एक शांत माहौल चाहिए| अगर आपके वातावरण में अधिक शोर हैं तो आप अपने किसी भी कार्य पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे| और आप अपना कार्य ध्यानपूर्वक नहीं कर पाएंगे|

बड़ा लक्ष्य बना ले
जब भी आप किसी कार्यं को करें तो आप सबसे पहले एक बड़ा लक्ष्य अपने सामने रख ले क्योकि अगर आपके सामने बड़ा लक्ष्य नहीं होगा तो आप कभी भी उस कार्य को करने में एकाग्रता नहीं दिखा पाएंगे| अत: बड़े लक्ष्य की मदद से आप अपनी एकाग्रता बढ़ा सकते हैं|

अच्छी नींद ले

एकाग्रता के लिए आपको अच्छी नींद लेना आवश्यक हैं| क्योंकि अगर आप अच्छी नींद लेते हैं तो आप अपने सभी कार्य को पूर्ण स्फूर्ति के साथ कर पाएंगे|

आपका स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए

एकाग्रता को प्राप्त करने के लिए आपके स्वास्थ्य का भी बहुत अधिक महत्व हैं| क्योंकि अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं हैं तो आप कभी भी एकाग्र होकर अपना कार्य नहीं कर पाएंगे|

बगुले से सीखे एकाग्रता को बढाना

आपने किसी तालाब के अन्दर किसी बगुले को खड़ा जरूर देखा होगा| बगुला एकटक ध्यान लगाकर पानी में अपने शिकार अर्थात मछलियों पर ध्यान लगता रहता हैं| और बड़ी चतुराई से पानी के अन्दर से अपनी चोंच से मछलियों को पकड़ लेता हैं| हमें अपनी एकाग्रता को बढाना किसी बगुले से सीखना चाहिए|

एकाग्रता से होने वाले लाभ

एकाग्रता से हमें अपने जीवन के हर क्षेत्र में लाभ मिलते हैं| यदि हमारा ध्यान केन्द्रित हैं तो हम हर क्षेत्र में सफलता को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|

शिक्षा के क्षेत्र में

जब हम शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उस समय अगर हमारा ध्यान केन्द्रित हैं तो हम अपना विषय बहुत जल्दी याद कर लेते हैं | और परीक्षा में हमेशा अच्छे अंकों से ही उत्तीर्ण होते हैं|

खेलकूद के क्षेत्र में

अगर आपकी रूचि किसी खेल को खेलने में हैं तो आप एकाग्रता की मदद से उस खेल को खेलने में महारत हासिल कर सकते हैं|

नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में

अगर आप नौकरी या अपना व्यवसाय करते हैं तो भी एकाग्रता से ही आप उसे सुचारू रूप से चला पाएंगे| अन्यथा आप कभी भी अपनी नौकरी में पद उन्नति नहीं पा सकते हैं और यदि आप व्यवसाय करते हैं तो बिना एकाग्रता के आप अपना व्यवसाय कभी भी नहीं बढ़ा सकते हैं|

सफलता की जादुई छड़ी - एकाग्रता

हमारे जीवन में एकाग्रता बहुत महतवपूर्ण हैं| बिना एकाग्र हुए हम अपने कार्य एक असहाय आदमी की तरह करते हैं और सफलता से कोसो दूर रहते हैं| एकाग्रता की शक्ति से ही इस संपूर्ण विश्व में नए- नए अविष्कार हुए हैं| एकाग्रता की शक्ति को कभी कम नहीं आंकना चाहिए| हमें अपने हर कार्य को करने में इस अभूतपूर्व शक्ति का उपयोग करना चाहिए| तभी हम बिना रुके और बिना थके अपने मनचाही सफलता प्राप्त कर पाएंगे|


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें