10/31/2015

About Motivation in hindi

पहचाने प्रेरणा की शक्ति (Power of Motivation):
आज हम जिस विषय पर बात करेंगे वह हैं प्रेरणा की शक्ति | 

Motivation Definition :-

प्रेरणा की शक्ति से तात्पर्य हमें किसी कार्य को करने के लिए बाध्य करने से हैं अर्थात एक ऐसी शक्ति जिसकी साहयता से हम किसी कार्य की कुशलता पूर्वक संपन्न करते हैं | प्रेरणा में वो शक्ति हैं जो असंभव को संभव बना सकती है| मानव के जीवन में जब भी कभी ऐसा वक़्त आता हैं कि वह अपने को अकेला पाता हैं और इस भरी दुनिया में कोई भी उसकी मदद को नहीं होता तो उस समय प्रेरणा की शक्ति ही उसका साथ देती हैं| और वह उसके जीवन में आने वाली सभी बड़ी से बड़ी समस्याओं पर आसानी से विजय पा लेता हैं|  वह प्रेरणा की शक्ति ही हैं जो मृत शरीर में भी जान फूँक देती हैं| और असहाय मनुष्य, एक वीर की भांति जीवन की मुश्किलों से संघर्ष करते हुए विजय पथ पर अग्रसर हो जाता हैं | तो आज इस लेख में हम इस अमूल्य शक्ति के विषय में जानेंगे| प्रेरणा की शक्ति का विकसित होना किसी भी मानव शरीर में संभव हैं | बस उसके लिए कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आवश्यक हैं|

प्रेरणा के प्रकार: प्रेरणा के दो रूप हैं| अर्थात हमारे जीवन में प्रेरणा दो तरह से आती हैं|

बाह्य प्रेरणा: बाह्य प्रेरणा से अभिप्राय यह हैं कि जब कोई बाह्य व्यक्ति हमें अपने विचारों, जीवनशैली, निर्देषो, आदि से हमें प्रभावित करने में सक्षम होता हैं| और उस प्रेरणा को पाकर हम भी उसी व्यक्ति का अनुसरण कर अपने जीवन को इसी सांचे में ढाल लेते हैं| और सफलता के पथ पर अग्रसर होते हैं|  

आन्तरिक प्रेरणा: आन्तरिक प्रेरणा से अभिप्राय यह हैं कि जब हम अपने अंतर्मन में कुछ करने का, जीवन में सफलता पाने के बारे में सोचते हैं | और हमारे मन में रह रहकर एक ही विचार बार-बार आता हैं की हम अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त करें| कुछ भी ऐसा करू जिससे में अपने लक्ष्य को कैसे भी प्राप्त करूँ| आन्तरिक प्रेरणा बाह्य प्रेरणा से कहीं अधिक कारगर हैं| और यह प्रेरणा सफलता के पथ पर आपको अग्रसर रहने में ह्मेशा ही आपकी साहयता करती हैं| बाह्य प्रेरणा कुछ समय के लिए आपका साथ देती हैं परन्तु आन्तरिक प्रेरणा तो हमेशा आपके साथ रहती हैं और आपके अंतर्मन में दिन रात उठने वाले विचार आपको हमेशा आगे बढ़ने, सफलता को हासिल करने के लिए आपको प्रेरित करते रहते  हैं|

अपने आपको कैसे प्रेरित किया जाएँ: बाह्य प्रेरणा हो या आन्तरिक प्रेरणा हो दोनों ही आपको जीवन में कुछ पाने, कुछ नया सोचने, कुछ नया करने और जीवन में आने वाली कठिनाईयों पर विजय पाने में आपकी मदद करते हैं|

हमे अपने आसपास के वातावरण का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे आस-पास में कहीं ऐसे लोग तो नहीं रहते हैं जो प्रेरित न हों जिनके विचारों में कुछ भी ऐसा नहीं होता की हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके| हमारे आस-पास ऐसे लोग हो जो जीवन में हमारी मदद कर सके हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सके|
अपने आप को अन्दर से प्रेरित करने के लिए आपको ऐसी अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए जो आपको प्रेरित कर सके| आपको महापुरुषों की जीवनी पढनी चाहिए और हमेशा अच्छे प्रेरणादायी  विचारों का अनुसरण करना चाहिए|

प्रेरणा का प्रयोग अपने कार्यो को पूर्ण करने के लिए कैसे करें: आपको अपने जीवन में सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए हमेशा प्रेरणादायक विचारों का उपयोग करना चाहिए| यह प्रेरणादायी विचार ही आपको सफल बनाते हैं |

जब भी आपको किसी विषय में प्रेरणा मिले तो उसे तुरंत ही आपको अपने जीवन में लागू करना चाहिए ऐसा करने में जरा भी समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए क्योंकि विचार आपके मन में कुछ समय के लिए ही आते हैं और अगर आप समय रहते उनका प्रयोग अपने जीवन में न करें तो आपके सफल होने पर ये प्रतिकूल प्रभाव डालता हैं|

अपने जीवन में आप जिस भी विषय में सफल होना चाहते हैं आपको उसी विषय से जुड़े सभी सफल लोगो के बारे में अधिक से अधिक पढना चाहिए| उन सफल व्यक्तियों के बारे में हमेशा सोचना चाहिए और उन सफल लोगो की दैनिक दिनचर्या को अपने जीवन में लाने का प्रयास करना चाहिए|

अपने आप को प्रेरित करने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना चाहिए| क्योंकि यदि आप सफल होने के लिए मेहनत करने का रास्ता चुनते हैं तो आपको अपने जीवन में कभी भी हार का मुख नहीं देखना पड़ता और इन छोटी-छोटी सफलताओ को पाकर आप बड़ी सफलता की तरफ जाने को अपने आप को प्रेरित पाते हैं |

आओ हम इस प्रेरणा की शक्ति को पहचाने| जीवन में कहीं से भी आपको प्रेरणा मिले उसे ग्रहण करने को हमेशा आगे रहें | क्योंकि प्रेरित व्यक्ति को कोई भी नहीं हरा सकता| प्रेरित व्यक्ति अंतर्मन से पहले ही प्रफुलित होता हैं, वह अपने अंदर गज़ब का उत्साह पाता हैं| वह सफलता को पाने से पहले ही अपने अपने को सफल समझने लग जाता हैं| वह भविष्य में झांक लेता हैं| और सफलता को प्राप्त करता हैं|




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें