1/24/2016

About Steve Jobs life in Hindi

स्टीव जॉब्स(Steve Jobs)

Steve Jobs
Steve Jobs
दुनिया भर में एप्पल कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सुप्रसिद्ध स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) का जन्म 24 फरवरी 1955 को कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका में हुआ था। स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) अमेरिका के धनी व्यक्तियों में से के थे| लेकिन स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) ने ऊंचाई का यह मुकाम ऐसे ही नहीं छु लिया, इसके लिए उन्हें दिन-रात का कठोर संघर्ष करना पड़ा| स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) अपने माता-पिता की एक गोद ली हुई संतान थे| जॉब्स अपनी शिक्षा के वर्षो में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए गर्मी की छुट्टीयों में में कार्य करते थे|

जॉब्स ने 1972 में पोर्टलैंड शहर के रीड नामक कॉलेज से अपनी स्नातक की शिक्षा पुरी की। पढ़ाई के दौरान आर्थिक तंगी की वजह से स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) को अपने मित्र के कमरे में ज़मीन पर सोकर रात बितानी पड़ती थी। वे कोल्ड ड्रिंक की बोतलो को बेचकर अपने भोजन के लिए पैसो का इंतजाम किया करते थे और उनके घर के पास में बने भगवान् कृष्ण के मंदिर सप्ताह में एक बार लगने वाले लंगर में मिलने वाला मुफ़्त भोजन भी करते थे। जॉब्स ने अपने कठिन परिश्रम की बदोलत 5 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति अर्जित की थी और अमेरिका देश के 43वे सबसे अमीर  व्यक्ति होने का गौरव प्राप्त किया था।

जॉब्स का भारत देश के प्रति बहुत अधिक आकर्षण था और इसलिए वे  आध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त करने के लिए भारत की यात्रा पर आये और अपना धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्मी बन गए। जॉब्स ने 1991 में लोरेन पॉवेल से विवाह  किया था।

शुरुआती दिन (Biography of Steve Jobs)

स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) एक बिन ब्याही माँ की संतान थे, इसी कारण से उनकी माँ ने उन्हें गोद देने का फैसला किया था| स्टीव को  कैलिफोर्निया शहर के पॉल रेनहोल्ड जॉब्स और क्लारा जॉब्स ने गोद लिया था।

जब जॉब्स की आयु सिर्फ पांच वर्ष थी तो स्टीव जॉब्स अपने पूरे परिवार के साथ सैन फ्रांसिस्को शहर से माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया स्थित जगह पर चले गए थे। उनके पिता एक मैकेनिक का काम किया करते थे और अपने बेटे, स्टीव जॉब्स(Steve Jobs)  को इलेक्ट्रॉनिक्स से सम्बन्धित सभी  ज्ञान दिया करते थे| वहीं दूसरी ओर उनकी माँ एक अकाउंटेंट का काम करती थी और स्टीव को लिखना, पढ़ना सिखाती थी।

जॉब्स की प्राथमिक शिक्षा मोंटा लोमा प्राथमिक विधालय हुई और उसके बाद   उन्होंने आगे की अपनी शिक्षा कूपर्टीनो जूनियर हाई तथा होम्स्टेड हाई स्कूल से प्राप्त की थी। उसके बाद उन्होंने रीड कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन यहाँ पढने में उनकी आर्थिक स्थिति उनके आड़े आ गयी और जॉब्स को अपनी शिक्षा बीच में ही रोकनी पड़ी थी|

व्यवसाय

स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) ने अपने व्यवसाय के शुरुआती दिनों में एक तकनीशियन के रूप मे कार्य किया था। उसके बाद आध्यात्मिक शक्तियों के ज्ञान को गहराई से जानने की तीव्र इच्छा ने जॉब्स को भारत आने के लिए प्रेरित किया| इसीलिए जॉब्स अपने कुछ दोस्तों को साथ में लेकर कारोली बाबा से मिलने के लिए भारत देश में आए। किन्तु जब स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) भारत आकर कारोली बाबा के आश्रम में पहुचे तो बाबा मृत्यु को प्राप्त कर चुके थे| उस के बाद जॉब्स हैड़खन बाबाजी से मिलने गए| हेडखन बाबा से मिलने के कारण ही जॉब्स हमारे भारत देश मे लगभग सात महीने तक रहे| 

इस समय के दोरान वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश मे रहे| सात महीने भारत में बिताने के बाद जॉब्स का जीवन परिवर्तन हो गया उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था| जॉब्स ने भारतीय वेशभूषा को पहनना प्रारंभ कर दिया और बोद्ध धर्म को अपना लिया|

सन् 1976 मे जॉब्स और वोज़नियाक donओ ने साथ में एक कंप्यूटर व्यवसाय की स्थापना की, जिसका नाम उन्होने "एप्पल कंप्यूटर कंपनी" रखा। शुरु के दिनों में वे एप्पल कंप्यूटर कंपनी के नाम से सर्किट बोर्ड आदि को बेचा करते थे।

एप्पल कंप्यूटर(Apple Computer)

सन् 1976 में, स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) और उनके मित्र वोज़नियाक ने मेकिनटोश एप्पल  कंप्यूटर-1 का आविष्कार कर दिया ।

स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) का निधन(Steve jobs death)

सन् 2003 मे स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) को कैन्सर की गंभीर बीमारी हो गयी थी। वह इस बीमारी को जानने के बाद भी दिन-रात काम करते रहे और अपनी इस जानलेवा बीमारी को नज़रंदाज़ करते रहे। जॉब्स की हालत बिगडती चली गयी वह बहुत कमजोर हो गए थे| 8 साल तक इस बीमारी से लड़ते हुए और सफलता की नयी ऊँचाइयों को छुते हुए, 5 अक्टूबर 2011 को, यह तकनीकी जगत का बुलंद सितारा हम सब को हमेशा के लिए अलविदा कर गया| उनके निधन का शोक पूरे अमेरिका के साथ-साथ पूरे विश्व भर में हुआ| वे अपने पीछे एप्पल इंक की मजबूत धरोहर और अपने परिवार में  अपनी पत्नी के साथ-साथ अपने तीन बच्चों को छोड कर गये हैं।

Power of Steve Jobs

आओ स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) के बहुमूल्य विचारो में उनके अन्दर निहित शक्ति की खोज करे और उनकी शक्तियों को अपने अन्दर महसूस कर अपने शरीर में नयी ऊर्जा का संचार करें|

स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) के बहुमूल्य विचार(Steve Jobs Quotes in Hindi)

Quote 1 : आओ आने वाले कल की सोचो, बीते कल की चिंता न करते हुए कुछ नया करे |

Quote 2 : जीवन बहुत छोटा है, व्यर्थ का सोच विचार करना बेकार हैं| अपना लक्ष्य बना लो और आगे बढ़ते रहो|  

Quote 3 : किसी भी प्रोडक्ट का डिज़ाइन उसके बाहरी रूप से न होकर उसकी कार्य प्रणाली पर निर्भर करता हैं|

Quote 4 :  यह निश्चय करना सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है कि आपको अपने जीवन में क्या करना है। 

Quote 5 : स्टीव जॉब्स(Steve Jobs) कहते थे कि जब मुझे यह पता चल गया था कि मेरे जीवन के कुछ ही दिन शेष बचे हैं| तब मुझे यह आभास हुआ कि मेरे पास समय बहुत कम हैं और काम बहुत अधिक| इस प्रेरणादायी विचार ने मुझे अनवरत कठोर परिश्रम करने का साहस दिया|   

Quote 6 : हमेशा अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर ध्यान दीजिये| प्रोडक्ट की बिक्री इसी बात पर निर्भर करती हैं|

Quote 7 : अच्छा प्रोडक्ट बाज़ार में हमेशा बिकता रहेगा|

Quote 8 : अगर आप कुछ  महान कार्य करने की इच्छा रखते हैं तो अपने काम से प्यार करे।

Quote 9: कभी कभी ज़िंदगी आपका बहुत कड़ा इम्तिहान लेती है। पर विश्वास का दामन मत छोड़ना।

Quote 10 : आपका ध्यान प्रोडक्ट की बिक्री कर उससे लाभ कमाने पर नहीं होना चाहिए बल्कि प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर होना चाहिए|

Quote 11 : रातो रात मिलने वाली सफलता की कहानियो के पीछे सेकड़ो दिन और रातो की कड़ी मेहनत हैं|


Quote 12 :अपने क्षेत्र में कुछ नया करने के लिए आप भूखे और मुर्ख बने रहो। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें