10/27/2015

About prayer in hindi

प्रार्थना की शक्ति (power of prayer):

आज हम जिस अमूल्य विषय पर चर्चा करेंगे वह हैं, प्रार्थना की शक्ति|  आपने भी कभी न कभी अपने मुश्किल समय में परमेश्वर(प्रभु, भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु) से अपनी मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना जरुर की होगी| और आपको हमेशा ही आपकी मुश्किलों का हल मिल ही जाता रहा होगा| हमारी सभी मुश्किलों का हल परमेश्वर के पास ही हैं| बस जरुरत हैं उनको(प्रभु को) सही समय पर याद करने की| प्रार्थना की शक्ति को समझने के बाद हमारे जीवन में एक उल्लास और हर्ष का समावेश हो जाता हैं| और जीवन की कठिनाइयों से लड़ने और उन पर विजय पाने के लिए हमारे पास एक ऐसा साधन होता हैं| जिसके प्रयोग से हम उन पर हमेशा ही विजय पाते हैं|

कब करें प्रार्थना : परमेश्वर से प्रार्थना का कोई निश्चित समय नहीं हैं| हम कभी भी किसी भी समय परमेश्वर से अपने बारे में प्रार्थना कर सकते हैं| प्रार्थना करते समय आप अपनी भावी जीवन की समस्या को प्रभु को बताते हैं|

प्रार्थना करते समय क्या कोई विशेष मंत्र उच्चारण: अक्सर मन में प्रार्थना करते समय ये विचार मन में आता हैं| कि क्या प्रभु से प्रार्थना करते समय कोई विशेष मंत्र उच्चारण करना हैं की नहीं| तो इसका जवाब हैं नहीं| प्रभु से प्रार्थना के समय कोई विशेष मंत्र उच्चारण की आवश्यकता नहीं हैं| आप बस अपनी सरल भाषा में में प्रभु से अपनी बात कह सकते हैं|  

प्रार्थना के समय कोई विशेष परिधान: एक ओर बात हमारे मन में आती हैं की क्या प्रार्थना को करते समय कोई विशेष परिधान या कपडे पहनने की आवश्यकता हैं जैसे कुर्ता धोती , कुर्ता पायजामा इत्यादि तो इसका जवाब भी हैं नहीं| आपका अपने नियमित पहने जाने वाले परिधानों में ही अपनी समस्याओं के बारे में बात कर सकते हैं|

प्रार्थना करने की कोई सीमा हैं क्या: अक्सर ये सवाल भी हमारे मन में आता हैं कि क्या प्रार्थना को करते समय इसकी कोई विशेष समय सीमा तय हैं| तो इसका जवाब भी न ही हैं| क्योंकि आप कितने  भी अन्तराल के लिए प्रार्थना कर सकते हैं|

प्रार्थना किस विषय पर: प्रार्थना किस विषय पर की जाए और किस विषय को प्रार्थना करने से दूर रखा जाए | ये भी एक सवाल हमारे मन में आता हैं| तो इस विषय में अधिक न सोचकर आप अपनी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी किसी भी समस्या के लिए परमेश्वर के समक्ष खड़े हो सकते हैं और प्रार्थना कर सकते हैं|  

प्रार्थना कब तक करते रहें  :आप अपने जीवन भर अलग-अलग विषयों पर प्रार्थना कर सकते हैं| और प्रार्थना की शक्ति का वास्तविक दर्शन कर सकते हैं|
क्या प्रार्थना किसी मूर्ति या चित्र के समक्ष की जाए: नहीं आप अपनी प्रार्थना कभी भी किसी भी स्थान पर परमेश्वर का ध्यान रख कर अपने मन ही मन में कर सकते हैं|


प्रार्थना करते समय सबसे जरूरी उपकरण : विश्वास- जब तक किसी भी कार्य के पूरा होने का विश्वास अपने मन से नहीं करते या आप जो कुछ भी अपने जीवन में पाना चाहते हैं, उसे पाने का विश्वास आपको नहीं हैं  तो आपकी वह इच्छा कभी भी पुरी नहीं होती अत: विश्वास ही वह शक्तिशाली उपकरण हैं जिसकी सहायता से आप अपने भावी जीवन में खुशहाली ला सकते हैं|  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें