1/11/2016

About Bill Gates life in Hindi

बिल गेट्स(Bill Gates):

Bill Gates
Bill Gates
बिल गेट्स(Bill Gates) का नाम कंप्यूटर जगत में शीर्ष पर हैं| वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं | बिल गेट्स(Bill Gates) का जन्म 28 अक्तूबर 1955 में सीएटल, वाशिंगटन, अमेरिका देश के एक धनी परिवार में हुआ था| उनके परदादा राज्य की विधानसभा के सदस्य और मेयर थे| उनके दादा एक राष्ट्रीय बैंक के उपाध्यक्ष थे और उनके पिता एक प्रसिद्ध वकील थे| बिल गेट्स(Bill Gates) को महत्वकांक्षा, बुद्धि और प्रतिस्पर्धा जैसे गुण विरासत में ही मिले थे|   

अपने बाल्यकाल में बिल अपने स्कूल में एक अपवाद थे और बहुत जल्दी ही उन्होंने सभी विषयों मुख्य रूप से गणित और विज्ञान में पारंगत हासिल कर ली थी| उनके माता-पिता ने अपने बेटे की क्षमता को पहचान लिया और लेकसाइड में एक प्राइवेट स्कूल में उनका दाखिला करा दिया| इस स्कूल का नाम लेक साइड प्रेप स्कूल था| उनके माता-पिता का यह निर्णय बिल गेट्स(Bill Gates) के जीवन में एक बहुत ही महत्तवपूर्ण बिंदु साबित हुआ| उनके जीवन के निर्माण में इस स्कूल का बहुत ही बहुत बड़ा योगदान हैं| इस स्कूल में ही बिल गेट्स(Bill Gates) ने पहली बार कंप्यूटर को देखा था, जो बाद में उनका जुनून बन गया|

बिल गेट्स(Bill Gates) का कंप्यूटर के प्रति बहुत आकर्षण था| वह हमेशा कंप्यूटर के बारे में ही सोचते रहते थे| कंप्यूटर से जुडी सभी जानकारियां हासिल करने में हमेशा प्रयासरत रहते थे| वह अपने मित्र पॉल एलेन और उनके स्कूल के कुछ छात्रों के साथ घंटो कंप्यूटर कक्ष में बिताते थे| कंप्यूटर में इतनी अधिक रूचि के कारण उनकी अन्य विषयों से आकर्षण बहुत ही कम हो गया| बिल अपने गृह कार्य को बहुत देर से करने लगे और अपनी अन्य विषयों की कक्षाए भी छोड़ने लगे|

बिल देर रात तक कंप्यूटर पर कार्य में लगे रहते थे| और अपनी कक्षा में सो जाते थे| वह खुद का व्यापार स्थापित करने के लिए अपने मित्र पॉल से विचार विमर्श करते रहते थे| पॉल एलेन हमेशा बिल गेट्स(Bill Gates) को एक सॉफ्टवेयर कंपनी खोलने के लिए प्रेरित करते रहते थे|

माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) का निर्माण

दिसंबर 1974 के दिन थे| एलेन बिल गेट्स(Bill Gates) से मिलने के लिए जा रहे थे| रास्ते में पॉल की नज़र कुछ पत्रिकाओं पर पड़ी| उन पत्रिकाओ में से एक पत्रिका पर लिखा था कि “पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक्स: वर्ल्डस फर्स्ट माइक्रो कंप्यूटर किट टू राइवल कमर्शियल मॉडल्स”| एलेन ने इस पत्रिका को बिल गेट्स(Bill Gates) को दिखाया और दोनों ने यह महसूस किया कि घरेलु कंप्यूटरों का बाज़ार बहुत ही तेजी से विकसित होने वाला है| और इन कंप्यूटरों से इच्छित कार्य करने के लिए सॉफ्टवेयर की जरूरत तो पड़ेगी ही| 

इस एक विचार से ही माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) के निर्माण की नीव रखी| बिल गेट्स(Bill Gates) और पॉल एलेन कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में माहिर थे| उन्होंने बेसिक(BASIC) नाम की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को लिख दिया| जिसे अल्तेयर नामक कंप्यूटर सिस्टम पर इस्तेमाल किया जा सकता था| इसके बाद उन्होंने डॉस(DOS) का निर्माण किया|

विंडोज(Windows) का निर्माण     

1980 के दशक में माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) के इतिहास में एक स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई| विंडोज में ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस का इस्तेमाल किया गया था| डॉस(DOS) में जहाँ कमांड लाइन इंटरफ़ेस का इस्तेमाल किया गया था अर्ताथ कंप्यूटर से कुछ कार्य कराने के लिए कमांड को लिखना होता था| विंडोज में सभी कुछ ग्राफ़िक्स पर निर्भर था अर्ताथ यदि आप को कंप्यूटर को कोई निर्देश देना है तो कोई भी कमांड लिखने की जरूरत नहीं हैं सिर्फ स्क्रीन पर दिखाई देने वाली ग्राफ़िक्स पर क्लिक करने मात्र से ही कमांड प्रेषित हो जाती है|

विंडोज के आज तक बहुत से संस्करण मार्किट में आ चुके हैं| सबसे नया संस्करण विंडोज 10 के रूप में मार्किट में आ चुका हैं| विंडोज ने कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत ही आसान बना दिया है|

बिल गेट्स(Bill Gates) का विवाह और पारिवारिक जीवन

बिल गेट्स(Bill Gates) का विवाह 1 जनवरी सन 1994 को टेक्सास की डलास निवासिनी मेलिंडा(Melinda) से हुआ था| बिल गेट्स(Bill Gates) और मेलिंडा(Melinda) के तीन बच्चे हैं| पहला बच्चा जेनीफर केथरीन का जन्म सन 1996 में हुआ था, दूसरे  बच्चे का जन्म रोजी जॉन जिसका जन्म वर्ष सन 1999 हैं| उसके बाद सन 2002 में फोयबे अडली का जन्म हुआ था| बिल गेट्स(Bill Gates) का मकान इस दुनिया के सबसे महंगे घरो में से एक हैं| उनका यह घर वाशिंगटन झील के किनारे हैं| बिल ने यह घर सन 1994 में एक नीलामी में 308 डॉलर में ख़रीदा था|

बिल गेट्स की शक्तियां (Power of Bill Gates)

एक उधमकर्ता

बिल गेट्स(Bill Gates) आज संसार के सबसे सफल व्यवसायी हैं| वे दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रही कंपनी के प्रमुख भी थे| बिल गेट्स(Bill Gates) इस उधोग में उस समय से जुड़ गए थे जब वह स्कूल में पढ़ते थे| उसी समय से सॉफ्टवेयर बनाकर पैसा कमाना शुरू कर दिया था| उनकी पहली कंपनी का नाम ‘ट्राफ़-ओ-डाटा’ थे| उन्होंने अपनी इस कंपनी में एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया था जो शहर के यातायात की गिनती कर सकता था| सन 1975 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) की स्थापना की| उस समय बिल की आयु सिर्फ 19 वर्ष थी| उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) के शुरुआती दिनों में ही डॉस का निर्माण कर दिया था| यह एक ऐसा कमांड बसे ऑपरेटिंग सिस्टम था जिसका आज भी इस्तेमाल किया जाता हैं|

श्रमशील

बिल गेट्स(Bill Gates) एक अत्यंत परिश्रमी व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं| सॉफ्टवेयर संसार उनके योगदान से अच्छी तरह परिचित है| उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में अपने प्रिंसिपल को एक ऐसा सॉफ्टवेयर बना कर दिया था जो बड़ी आसानी से स्कूल की समय सारणी को सुव्यवस्थित कर सकता था| बिल गेट्स(Bill Gates) बहुत ही कठिन परिश्रम करने वाले व्यक्ति है| बिल गेट्स(Bill Gates) कहते है यदि आप किसी को कोई भी शिक्षा देते है तो पहले आप को उस पर खुद भी अमल करना चाहिए| बिल गेट्स(Bill Gates) समस्याओं से प्रेरणा लेकर उन पर विजय प्राप्त करते हुए आगे बढ़ते रहे| अपने सपनो को साकार  करने के लिए बिल गेट्स(Bill Gates) माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) की स्थापना से पांच वर्षो तक लगातार 16 घंटे प्रतिदिन कार्य करते रहे| बिल गेट्स(Bill Gates) की कड़ी मेहनत करने की आदत से उनके मित्र उनका सम्मान करते हैं और उनके प्रतिस्पर्धी उनसे डरते है|

मुक्त हस्त खर्च

बिल गेट्स(Bill Gates) मुक्त हाथो से खर्च करने वाले व्यक्ति हैं| उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारो का एक बहुत बड़ा बेडा है और वह एक आलिशान महल में रहते है| बिल गेट्स(Bill Gates) हर वर्ष करोडो रूपये दान में देते है|

आकर्षक व्यक्तित्व

बिल गेट्स(Bill Gates) एक आकर्षक व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं| वह सदा मुस्कुराते रहते हैं| यधपि बिल गेट्स(Bill Gates) बहुत ही साधारण वस्त्र पहनते हैं लेकिन इस वेशभूषा में भी वह बहुत ही आकर्षक दिखाई देते है|

लोक हितेषी

सन 2000 मे बिल गेट्स(Bill Gates) और उनकी पत्नी मेलिंडा(Melinda) ने ‘बिल और मेलिंडा(Melinda) गेट्स फाउंडेशन’ की स्थापना की| यह एक लोकहितकारी संसथान है, जो गरीब अल्पसंख्यको को कॉलेज में अध्ययन के लिए छात्रवृति, एड्स से बचाव, विकाशशील देशो में फैले रोगों के उपचार आदि के लिए धर्न्राशी उपलब्ध करने के लिए अनुदान प्रदान करती है|

बिल और मेलिंडा(Melinda) गेट्स प्रतिष्ठान

बिल और मेलिंडा(Melinda) गेट्स प्रतिष्ठान ने सन 2000 में अपनी स्थापना के बाद से ही संसार में असमानताओ को दूर करने अवं लोगो के जीवन में सुधर करने के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है, क्योंकि बिल यह विश्वास करते हैं की प्रत्येक जीवन महत्तवपूर्ण है|

Bill Gates Quotes in Hindi

Ø बिल गेट्स(Bill Gates) कहते हैं कि व्यवसायी को कई मामलो में एक साथ हाथ डालने चाहिए|
Ø व्यक्ति को सीखना कभी भी बंद नहीं करना चाहिए|
Ø वह कहते हैं हम किसी भी कार्य को करने में कभी भी उतावला नहीं होना चाहिए बल्कि कार्य को पूरा करने की गति तेज होनी चाहिए|
Ø हमेशा व्यग्र होकर जरूरी कार्यो को निपटाना चाहिए| खाली बैठ कर समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए|
Ø जिस भी विषय में आपका ज्ञान सबसे अधिक हैं आपको उसी क्षेत्र में रहना चाहिए|
Ø हमेशा अपनी गलतियों से सीख लेनी चाहिए|
Ø कुछ समय चिंतन के लिए भी निकलना चाहिए|
Ø जरूरी कार्यो को करने में आप देर तो कर सकते हैं पर उन्हें निपटाए जरूर|
Ø अगर आप गरीब पैदा हुए हैं तो इसमें आपकी कोई भी गलती नहीं हैं लेकिन अगर आप गरीब मर गए तो यह सिर्फ आपकी अपनी गलती है|  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें